Politics

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने मंगलवार शाम पारंपरिक इफ्तार की दावत दी। इसमें प्रमुख राजनीतिक हस्तियों, सूफी दरगाहों के सज्जादा नशीन, शिक्षाविदों, लेखकों, पत्रकारों और कलाकार व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पाकिस्तानी छात्रों ने भी शिरकत की।

कार्यकारी उच्चायुक्त सैय्यद हैदर शाह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उच्चायुक्त द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शाह ने रमजान की मुबारकबाद देते हुए बलिदान और करुणा के संदेश पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में शांति और सौहार्द के संदेश को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग प्रत्येक वर्ष इफ्तार का आयोजन करता है।

Related Articles

Back to top button