News UpdateUttarakhand

यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल डीवी एडमिट कार्ड जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) भर्ती परीक्षा में योग्य रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी हुई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल के दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन और पीईटी 24 अप्रैल से 05 मई तक दो पारियों में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे आयोजित होने वाली है। डीवी राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए कुल 1781 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

Related Articles

Back to top button