News UpdateUttarakhand

यूकेडी ने ऋषि राणा व मनीष कुमार को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के विशेष आमंत्रित सदस्य व चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे ऋषि राणा 48 वर्ष का हृदय गति रुकने से जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में देहांत हो गया। इससे कुछ दिन पूर्व दल का युवा साथी मनीष कुमार देहरादून निवासी का इलाज के दौरान देहांत हो गया था। आज दोनों नेताओं को पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड पर श्रद्धांजलि दी गयी। स्व. ऋषि राणा एक कर्मठ जुझारू दल के जिम्मेदार साथी थे। उनके अकस्मात निधन पर पूरा दल सदमे में है। उनकी अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। वही मनीष कुमार ने उक्रांद की छात्र ईकाई उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन में जी जान से कार्य किया। मनीष कुमार के योगदान को भुलाया नही जा सकता। आज श्रद्धांजलि सभा में लताफत हुसैन, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्याय, राजेन्द्र बिष्ट, अशोक नेगी, किरन रावत कश्यप, मीनाक्षी सिंह, नरेश गोदियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button