News UpdateUttarakhand

यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन ने बांटी राशन किट और किया सैनिटाइजेशन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के लाल थप्पड़ तथा माजरी ग्रांट इलाके में जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया तथा सैनिटाइजेशन किया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जरूरतमंदों को दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर और राशन किट मुहैया कराई जा रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने बताया कि पर्वतजन फाउंडेशन के साथ मिलकर डोईवाला मे जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण लगातार किया जा रहा है और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने बताया कि विशेष तौर पर संक्रमित घरों के आसपास फोकस किया जा रहा है। इस दौरान यूकेडी नेता अनदीप नेगी और अन्य कार्यकर्ता साथ थे।

Related Articles

Back to top button