Uttarakhand

त्यूनी में टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिरी

थाना त्यूनी, जनपद देहरादून।  आज दिनांक 03.01.2021 को थाना त्यूणी पर सूचना प्राप्त हुई कि  *अटाल के पास* मुख्य मार्ग पर एक्सीडेण्ट हो गया है। जिस सूचना पर थाना त्यूणी की पुलिस घटना स्थल पर पहुचे। मौके पर देखा तो दो वाहनो का आपस मे टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स HP63B1245अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमे  एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी जिसको पुलिस द्धारा रैस्कयू कर गहरी खाई से बाहर निकाला गया व मौके पर ही पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए C.H.C त्यूनी भेजा गया व अन्य गाड़ी के  घायल चालक को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूनी भेजा गया। दोनो तरफ से कोई लिखित तहरीर नही आयी।दुर्घटना की जांच की जा रही है।
 *नाम पता मृतकगण
 केवल राम पुत्र श्री तुलसी राम निवासी ग्राम भाटगढ पो0ओ0 पवान थाना नेरवा, जिला शिमला।
 *नाम पता घायल*
बलवीर पुत्र सुपाराम निवासी ग्राम  मोराड थाना शिलाई हि0प्र0

Related Articles

Back to top button