News UpdateUttarakhand

नहाते समय दो युवक गंगा में डूबे, तलाश जारी

रूड़की। लक्सर के शिवपुरी गांव से थोड़ी ही दूर गंगा में नहाने गए दो युवक लापता हो गए। फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवपुरी गांव के तीन दोस्त गांव से ही थोड़ी दूरी पर बह रही गंगा नदी में नहाने गए थे। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा उफान पर है। इसलिए नहाते समय तीनों युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। इनमें से अक्षय नाम का युवक तो जैसे-तैसे गंगा के तेज बहाव से बाहर आ गया, लेकिन उसके दो साथी अंकित और ललित का कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लापता युवकों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, टीमें गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवकों की खोजबीन में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर लापता युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button