News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर डोबन गांव के पास कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत

देहरादून। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डोबन गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार को एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ जा रही थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर डोबन गांव के पास से अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे लिंक मोटर मार्ग सरोट-डोबन पर जा गिरी। कार में सवार अजय कुमार सागर (34) पुत्र ओंकार, संतोष गंगवार (35) पुत्र नन्हे राम और ललित कुमार (49) पुत्र उपेंद्र सभी निवासी जवाहर नगर बरेली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 सेवा से डोबन गांव के लोगों और राजस्व कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार और संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। ललित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया, जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर सड़क काफी चैड़ी है। कार कौन चला रहा था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना स्थल से मिले ई पास के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button