News UpdateUttarakhand

छात्र संघ चुनाव की मांग को लकर पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े दो छात्र

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुछ छात्र यहां दो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर टावर पर चढ़े छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। छात्रों की इस हरकत से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 17 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो आरसी डिमरी ने अधिसूचना जारी की।

Related Articles

Back to top button