News UpdateUttarakhand

लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार 

हरिद्वार। वादी जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी निवासी गोहरी माफी थाना रायवाला द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार आकर सूचना दी गई कि 3ध्4-7-2020 की रात्रि को वह  एक वाहन खरीदने हेतु अपने घर से एडवांस रुपए लेकर गुजरात जा रहा था। बस अड्डा हरिद्वार पर उसे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑटो में बिठाकर गणेश घाट निकट डाम कोठी के समक्ष उसकी जेब में रखें 40000 व मोबाइल फोन छीन लिया। जिसके आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 384ध्2020 धारा 392 भा द वि पंजीकृत किया  गया व सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गई।
सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर घटना का खुलासा करने हेतु प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के क्रम में  नारायणी शिला मायापुर के पास से दो अभियुक्त गणों आशीष पुत्र अनिल निवासी सीतापुर थाना ज्वालापुर व रविंद्र पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जगदीशपुर थाना कनखल को वादी से लूटे गए 23500  व घटना में प्रयुक्त दोनों ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण का तीसरा साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button