News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

ट्रैक्टर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, छह लोग घायल 

रुद्रप्रयाग। भरदार क्षेत्र के बांसी मोटर मार्ग पर सेरा के पास एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने खाई से रेस्क्यू कर घायलों को उपचार बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन भरदार क्षेत्र के बांसी रोड पर एक ट्रैक्टर सड़क निर्माण के काम में लगा था। अचानक सेरा गांव के पास ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इसमें कुल आठ लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ और रुद्रप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। इस घटना में 50 वर्षीय ईश्वर सिंह निवासी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात घायलों को उपचार के लिए श्रीकोट बेस चिकित्सालय श्रीनगर ले जाया गया। उपचार के दौरान 50 वर्षीय सागर पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम बनकटवा, बांके नेपाल की भी मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार बेस हॉस्पिटल श्रीकोट श्रीनगर में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button