News UpdateUttarakhand

लाखों की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

देहरादून। राज्य में अवैध शराब तस्करी का आलम क्या है इसकी बानगी जिला उधमसिंहनगर में सामने आयी है यहंा पुलिस ने दो तस्करों को दबोच कर उनके पास से 122 पेटी अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना आईटीआई पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर अवैध शराब डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी चेकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वाहन चालक वाहन को तेज गति से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखी 122 पेटी अंगेे्रजी शराब बरामद हुई। थाने लाकर की गयी पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सुखदेव पुत्र रामाश्रय व मिथुन मंडल पुत्र अरूण मण्डल बताया। पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बरामद शराब की कीमत छह लाख रूपये बतायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button