Uttarakhand

धर्म व जाति बदलकर युवती को शादी का झांसा देकर शारारिक सम्बंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। थाना पटेल नगर पर वादिनी कुमारी बबीता( काल्पनिक नाम) ने थाने पर आकर तहरीर दी कि मोहम्मद दानिश नाम के व्यक्ति द्वारा मुझे शादी का झांसा शारीरिक संबंध गाली गलौज को जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 106/21 धारा 376/ 504 /506 आईपीसी  पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा महिला उपनिरीक्षक मोनिका मनराल के सुपुर्द की गई। अपराध के अनावरण हेतु थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोहम्मद दानिश उर्फ राहुल शर्मा पुत्र इमरान अहमद निवासी 63 कस्बा बांन कोतवाली मुजफ्फरनगर को आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया* अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार दाखिल किया गया।
 *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
 *मोहम्मद दानिश उर्फ राहुल शर्मा पुत्र मोहम्मद इमरान अहमद निवासी 63 कस्बाबान कोतवाली मुजफ्फरनगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश* उम्र 25 वर्ष

Related Articles

Back to top button