News UpdateUttarakhand

अंकिता मर्डर केस के दो आरोपियों को शिफ्ट किया गया

पौड़ी। अंकिता मर्डर केस के दो आरोपियों को बुधवार को पौड़ी जिला कारागार से शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी पौड़ी जेल में ही है। हत्याकांड के तीनों आरोपी बीती 23 सितंबर से पौड़ी जिला कारागार में बंद थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 अक्तूबर को तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट भी लगा दिया था।
पौड़ी जिला कारागार खांड्यूसैंण से अंकित को देहरादून तो सौरभ को टिहरी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में शिफ्ट किया गया। जबकि पुलकित आर्य अभी भी पौड़ी जिला कारागार खांड्यूसैंण में बंद है। लक्ष्मझूला पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी 23 सितंबर से ही पौड़ी जिला जेल में ही बंद थे। अंकिता हत्याकांड को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन और इसके काफी हाईलाइट हो जाने के बाद सरकार ने इस मामले की जांच के लिए डीआईजी पी. रेणुका देवी की अगुवाई में एसआईटी का गठन कर जांच सौंप दी थी। एसआईटी ने इस बीच तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेते हुए इस हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत जुटाए थे। जांच के दौरान पाया गया था कि वनंतरा रिजॉर्ट भी अवैध संचालित हो रहा था। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एसआईटी की जांच जारी है। अभी जार्च शीट दाखिल नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button