News UpdateUttarakhand

ऊधमसिंहनगर में 50 हेड कांस्टेबलों के ट्रांसफर

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले में तैनात 50 हेड कांस्टेबल के कार्यभार बदलते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया है। शनिवार को जारी सूची में हेड कांस्टेबल कल्लू राम को कोतवाली जसपुर, राकेश रौंकली को चौकी बाजार जसपुर, राकेश सिंह बोहरा को माल खाना मोििहर्रर कुंडा, अजीत सिंह को हेड क्लर्क कोतवाली काशीपुर भेजा गया है।
वहीं, संतोषी खड़ायत कटोराताल चौकी, प्रकाश सिंह बोहरा को बांसफोड़न चौकी, सोमवीर सिंह को हेड मोहर्रिर थाना आईटीआई, हेमचंद्र आर्य को मालखाना मोहर्रिर थाना आईटीआई, मोहित कुमार को चौकी पैगा थाना आईटीआई, मनोज जलाल को सहायक मालखाना मोहर्रिर बाजपुर, कुबेर सिंह को हेड मोहर्रिर केलाखेड़ा, भगतराम को हेड मोहर्रिर केलाखेड़ा, महेश पंत को हेड मोहर्रिर गदरपुर, जितेंद्र सिंह मेहरा को हेड क्लर्क गदरपुर बनाया गया है।इसके अलावा अनिल कुमार, प्रदीप मिश्रा को हेड मोहर्रिर दिनेशपुर, दिगंबर दत्त सनवाल को हेड मोहर्रिर पंतनगर, दान सिंह को हेड क्लर्क पंतनगर, नवीन सिंह को सिडकुल चौकी पंतनगर, चंद्रशेखर टाकुली को हेड मोहर्रिर ट्रांजिट कैंप, पंकज तिवारी को हेड क्लर्क थाना ट्रांजिट कैंप, भूपेंद्र कुमार को हेड क्लर्क चौकी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप, नवीन जोशी सहायक हेड मोहर्रिर कोतवाली रुद्रपुर, दीपक चौहान को क्लर्क चौकी रम्पुरा रुद्रपुर, नितिन रौतेला हेड मोहर्रिर कोतवाली किच्छा की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button