News UpdateUttarakhand

पेड़ गिरने से मार्ग पर बाधित रहा यातायात

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर लगातार मलबा आ रहा है। मसूरी के टिहरी बाई पास रोड लक्ष्मणपुरी के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया।
पेड़ गिरने से एनएच-707। पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएच विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में सड़क को खोल दिया। वहीं जाम में फंसे लोगों ने मसूरी प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि आधे घंटे में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एनएच को सुचारू कर दिया।

Related Articles

Back to top button