News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

कोरोना के तीन संदिग्ध दून अस्पताल में भर्ती

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित ट्रेनी आईएफएस की हालत अब सामान्य है। तीन कोरोना संदिग्धों को गुरूवार को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित ट्रेनी आईएफएस की हालत अब सामान्य है। विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में जुटे हैं। अस्पताल में भर्ती आठ संदिग्ध मरीजों का भी स्वास्थ्य सामान्य है। कोरोनेशन अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पाचं कोरोना के संदिग्ध छात्रों की हालत भी सामान्य है। उत्तराखंड में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। दून अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनएस खत्री के मुताबिक अस्पताल में आठ संदिग्ध भर्ती हैं। इसके अलावा खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज लगातार आ रहे हैं। फिजीशियन मरीज देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button