News UpdateUttarakhand

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर मचा बवाल

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नहीं उसका विश्वास नहीं कर सकते। भट्ट के खिलाफ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा की ओर से तहरीर दी गई है। राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं कर सकते के बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए। भट्ट ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में शामिल हैं। बच्चों, छात्रों, कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं। कहा कि घर-घर जाकर भी तिरंगा दे रहे हैं। इससे राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी। जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत देश के बारे में अनेक प्रकार की शंकाएं व्यक्त करते हैं, उनके बीच यह संदेश जाए कि इस देश में सभी धर्मों और मतों और संप्रदाय के लोग मिलकर एक साथ सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं।

Related Articles

Back to top button