News UpdateUttarakhand

वीर गब्बर सिंह की उपेक्षा कर रही सरकारः उपाध्याय

देहरादून। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केन्द्र व राज्य सरकार पर चम्बा के सपूत वीर गब्बर सिंह की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उपाध्याय व उनके साथियों ने वीर गब्बर सिंह की पुण्यतिथि पर चम्बा में गब्बर सिंह चैक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपाध्याय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा गब्बर सिंह की स्मृति में यहां भर्ती मेले का आयोजन किया जाता था।
सेना द्वारा सलामी दी जाती थी। इस बार इन सब परम्पराओं को धता बता दिया गया हैै। उनके विधायक काल में स्मृति आयोजन समिति को 50 हजार की व्यवस्था की गयी थी। उस व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है। उपाध्याय ने कहा कि इस मेले को राज्य सरकार शासकीय मेला घोषित करे और यहां पुनः सैनिक भर्ती प्रारम्भ की जाय। उपाध्याय ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री व रक्षा मन्त्री से भी बात करेंगे। वीर गब्बर सिंह ब्रिटिश सेना के महान और बहादुर योद्धा रहे हैं और उनकी स्मृतियों को अक्षु€ण रखने की जिम्मेदारी ब्रिटिश सरकार की भी है। वे इस सम्बन्ध में ब्रिटिश हाई कमिश्नर से भी बातचीत करेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुमना रमोला, देवेन्द्र नौड़ियाल, सचिन रावत, सोहनबीर सजवान, शक्ति जोशी, राजेंद्र डोभाल, विकास बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button