News UpdateUttarakhand

पूर्ति निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में खाद्य पूर्ति विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। हरिद्वार खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने प्रशासनिक और जनहित के उद्देश्य से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों को क्षेत्रों का नया कार्य आवंटन किया है। शुक्रवार को डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एसएस रावत, बिंदु नेगी, सुधीर त्रिपाठी और पूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत, तोयनाथ शर्मा, उषा पाण्डेय, बबीता, दिनेश शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद को नए कार्य क्षेत्रों का आवंटन किया गया है। इन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल अपने आवंटित क्षेत्र का कार्य पूर्ण गंभीरता, जनापेक्षी दृष्टिकोण से करना सुनश्चिति करें।

Related Articles

Back to top button