News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

टीम को रायपुर क्षेत्र में 18 घरों में मच्छर का लार्वा मिला

देहरादून। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रायपुर में 86 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 18 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 257 कंटेनर की जांच करने पर 27 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया तथा क्षेत्र में जनमानस को स्वास्थ्य शिक्षा हेतु डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 159 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा जनपद 12 अधिकृत वाहनों से कन्टेंनमेंट क्षेत्रान्तर्गत 117 क्वींनटल फल एवं सब्जी का वितरणध्विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद अन्तर्गत विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 60 ली0 दूध वितरितध्विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2630 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 32069 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 453 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 296 एवं काठगोदाम हेतु 305 व्यक्ति गये।

Related Articles

Back to top button