News UpdateUttarakhand

चिन्तन बैठक में होगा वर्तमान परिस्थिति और 2022 का रोडमैप तैयारः कौशिक

रामनगर। भाजपा की राम नगर में चल रही चिन्तन बैठक में राज्य की वर्तमान परिस्थिति और 2022 के चुनाव का रोड मैप तैयार किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिविर में राज्य की वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान में कोविड को लेकर भजपा कर्यकर्ताओ ने बूथ स्तर तक लोगो को मेडिकल से लेकर हर जरुरत तक मदद का हाथ बढ़ाया। इस पर चर्चा इसलिए भी जरुरी है,क्योंकि विपक्षी जहां महज अपने पोस्टर चस्पा करने को सेवा मानता रहा वहीं धरना प्रदर्शन तक सीमित रहा और आम जनता के साथ खड़ा नहीं दिखा। महज खामियों की तलाश और उसे तूल देने की फिराक में रहा,लेकिन सेवा कार्यो के लिए उसके पास वक्त नहीं रहा। वह लोगो के बीच में भय का वातावरण बनाने और टूल किट जैसी साजिश को भी तैयार रहा। इसका प्रतिकार किस तरह हो यह भी चर्चा का विषय होगा।
श्री कौशिक ने कहा कि  बैठक में 2022 के चुनाव का रोड मैप पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह से विभिन्न कार्यक्रम व बैठको का दौर रहा जिनमे  इ प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।यह राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। तत्पश्चात  टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमन्त्री,प्रभारी,सह प्रभारी, महामंत्री संगठन और तीनों महामंत्री शरीक हुए। बैठक में तीन दिनों के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। तीन दिनों में कुल सात सत्र होंगे जिनमें विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद मिशन 2022  रणनीति बनेगी। रविवार को सांय 7 बजे द्वीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से चिंतन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, अजय भट्ट, नरेश बंसल, राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सहित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं उनके मंन्त्रीमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button