Uttarakhand

सीएमआई हास्पिटल की स्टाफ नर्स ने लैब टेक्निशियन पर लगाया छेड़छाड़ व जोर जबरदस्ती का आरोप

देहरादून। सीएमआई हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्य करने वाली महिला ने थाना डालनवाला में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह रोजमर्रा की तरह उक्त अस्पताल में अपनी ड्यूटी कर रही थी कि दिनांक 02/12/19 को सायंकालीन ड्यूटी के दौरान उनके लैब टेक्नीशियन विनीत रावत द्वारा उन्हें एक पेशेंट की फाइल लेकर लैब में बुलाया गया,  जहां विनीत रावत द्वारा उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया, वह किसी तरह वहां से निकल कर बाहर आ गयी, उसके पश्चात विनीत रावत द्वारा/प्रार्थनी को वादनी को इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वादिनी/प्रार्थनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  मामले की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल थाना डालनवाला पर पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त  विनीत रावत उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसे कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button