News UpdateUttarakhand

रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकलने पर ग्राहक ने किया हंगामा

हरिद्वार। मॉल में स्थित रेस्टोरेंट में ग्राहक ने खाने में कॉकरोच निकलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्राहक ने रेस्टोरेंट संचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामे के बाद ग्राहक अपने परिवार के साथ लौट गया। मामला बुधवार देर रात का है।
कनखल का एक परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। इसी दौरान खाने में कॉकरोच निकलने का आरोप लगाते हुए परिवार के मुखिया ने हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर कर्मचारी भी आ गए। ग्राहक ने जब उन्हें कॉकरोच दिखाया तब वह कोई जवाब न दे सके। ग्राहक का आरोप है कि इस संबंध में जब रेस्टोरेंट के संचालक से बात की गई तब उन्होंने उनके साथ अभद्रता कर दी। इधर, ग्राहक ने इस पूरे वाक्ये की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, रेस्टोरेंट संचालक जितेंद्र गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

Related Articles

Back to top button