News UpdateUttarakhand

टिहरी नगर निकाय चुनाव परिणाम दो नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी जीती

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। टिहरी गढ़वाल जिले के 10 नगर निकायों के वोटों की गिनती चल रही है। टिहरी गढ़वाल की लंबगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रोशन रांगड़ 453 मतों से विजय हुए। चमियाला नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद सिंह राणा की 241 मतों से जीत हो गई है।
इधर टिहरी नगर पालिका की मतगणना के रुझान भी आ गए हैं। जो रुझान आए हैं तो सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस को हैरान करने वाले हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत आगे चल रहे हैं। बीजेपी के उम्मीदवार मस्ता नेगी और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पंवार दोनों निर्दलीय प्रत्याशी से बड़े अंतर से पीछे हैं। बीजेपी ने टिहरी नगर पालिका सीट पर काफी जोर लगाया था। सीएम धामी ने यहां आकर खुद प्रचार किया था।
उधर टिहरी गढ़वाल के चंबा में बीजेपी ने बढ़त बनाई है। यहां बीजेपी की सोबनी धनोला कांग्रेस की बीना नेगी से आगे चल रही हैं। चंबा पिछले निकाय चुनाव में सामान्य महिला सीट थी। इस बार चंबा नगर पालिका को ओबीसी महिला कर दिया गया था। उधर देवप्रयाग नगर पालिका सीट को महिला सामान्य घोषित किया गया था। मुनि की रेती नगर पालिका को भी सामान्य घोषित किया गया था। नगर निकाय चुनावों के लिए शासन ने नई टिहरी नगर पालिका को सामान्य घोषित किया था। 2018 में हुए चुनावों में नई टिहरी सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिला घोषित हुई थी। उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में इस बार सीट सामान्य होने से नगर पालिका के चुनाव काफी रोचक माना जा रहा था। सामान्य सीट होने के कारण टिहरी नगर पालिका सीट पर उम्मीदवारों की भी भीड़ रही।

Related Articles

Back to top button