News UpdateUttarakhand

प्रशासन द्वारा गठित टीम ने अवैध शराब बरामद की

देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीम में गोविंदगढ़ रोड के समीप चेकिंग के दौरान एक वाहन से 111 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की (फोर सेल इन हरियाणा ओनली) बरामद की। मौके से अभियुक्त देवराज सिंह, पुत्र सुखराम सिंह 11/3 वसंत विहार एनक्लेव, कावली, देहरादून को गिरफ्तार किया गय। वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 का अभियोग दर्ज किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भंडारी, भूपेंद्र चौहान, भास्कर, डॉ वी.के मुखर्जी, आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button