NationalPoliticsUttarakhandसिटी अपडेटसैर-सपाटा

हड़ताल से नहीं वार्ता से होगा समाधानः सीएम 

देहरादून/भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि कर्मचारियों को यह बात समझनी चाहिए कि आंदोलन और हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। समाधान तो बातचीत से ही निकलेगा। उनका कहना है कि कर्मचारी सिर्फ अपने हितों को ही नहीं देखे। उन्हें राज्य के 1 करोड़ 40 लाख लोगों के हितों के बारे में भी सोचना चाहिए। उनका कहना है कि राज्य के लोग देख रहे है कि कर्मचारियों के कारण उनके हित भी प्रभावित हो रहे है। उन्हांेने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उनकी हड़ताल ठीक नहीं है। उन्हें इस पर विचार करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button