PoliticsUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग नें महागनर सोशल मीडिया के महानगर उपाध्यक्ष, एवं महानगर महासचिवों की सूची की जारी

देहरादून। प्रदेश कंाग्रेस सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोरा की उपस्थिति में महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष  मधुसुदन सुंदरियाल नें महागनर सोशल मीडिया के महानगर उपाध्यक्ष, एवं महानगर महासचिवों की सूची जारी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लाल चंद शर्मा जी नें की।
प्रदेष कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोरा नें कहा आज के समय में समय में राजनीति में सोशल मीडिया विभाग की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है और इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने अबतक प्रदेश में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है और आने वाले वक्त में भी इसी प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर करता रहेगा और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर व प्रदेश स्तर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य भी करता रहेगा व समय-समय पर प्रदेश स्तर पर होने वाली मीटिंग व ऑनलाइन ट्रेनिंग के जैसे अन्य कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।
इस दौरान महानगर सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री मधुसुदन सुंदरियाल नें कहा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बहुमत में लाने के लिए पूरा आई0टी0 कांग्रेस जी तोड़ मेहनत कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अहम भूमिका अदा करेगा।

     महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लाल चंद शर्मा नें कहा कहा कि आज जब पूरा देष व राज्य वैष्विक महामारी कोरोना से पीडित है ऐसे में राज्य के मुख्यंमंत्री व उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगी पिंजरे में कैद हैं और परेषान जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लाॅक डाउन के साढे तीन महीनों में जनता ने परेषानियों का सामना किया उसको राज्य की जनता कभी नहीं भुला पायेगी और इस दम्भी सरकार को बाहर करेगी.
महानगर के सोशल मीडिया कांग्रेसजनों की सूची

विक्की नायक उपाध्यक्ष, मनीष राणा महानगर महासचिव, अनुराग जगोत्रा महानंगर महासचिव, दिनेश सिंह पंवार महानगर महासचिव, वहदूद हसन महानगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button