News UpdateUttarakhand

वार्डों में एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कार्य का शुभारंभ  

हरिद्वार। नगर निगम के वार्डों में एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि नगर निगम ने एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग मशीन की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर एक कंपनी को बीस-बीस मशीनों का टेंडर दिया था। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दोनों दस-दस मशीन सप्लाई कर दी हैं। नगर आयुक्त ने सभी मशीनों को मंगलवार को वार्ड में भेजने की शुरुवात की। इस अवसर पर अवर अभियंता नरेश सिंह, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक सुनित, सफाई निरीक्षक मनोज के अतिरिक्त पार्षद भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button