Uttarakhand

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नेहरू कालोनी में  वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया आयोजित

देहरादून। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नेहरू कालोनी सी ब्लाॅक में  वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 प्रीतमसिंह ने अपने हाथों से पौधा रोपित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कई तरह के पौधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोपित किये गये। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार जी, डॉ आर0 पी0 रतूड़ी, अभय दीपक, अशोक मल्होत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, राकेश भट्ट, मनीष नागपाल, आनन्द त्यागी, टीटू त्यागी,  डॉ आर0एस0 त्यागी, सूरत सिंह नेगी, शान्ति रावत, सुलेमान अली, समीर यूनुस, राम सिंह बिष्ट, पार्षद अमित भंडारी, दिनेस चन्द, अनिल रस्तोगी, जीतू, मधु गुप्ता, पीयूष गौड़, मुकेश रेगमी, रिपु दमन सिंह, मन्नू रावत आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button