News UpdateUttarakhand

स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के जिलापंचायत प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

हरिद्वार। भाजपा के जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभा करते हुए वोट मांगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिला पंचायत ऐसी इकाई है जोकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ही काम करती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार के ग्रामीणों के विकास के लिए विशेष फोकस रहता है। स्वामी यतीश्वरानंद ने मंगलवार को जमालपुर कलां, गैंडीखाता, आदर्श टिहरीनगर, भिक्कमपुर-जीतपुर, धनपुरा, भगतनपुर-आबिदपुर, बाण गंगा आदि सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभाओं में कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Related Articles

Back to top button