News UpdateUttarakhand

सीएम ने अद्वैत आश्रम का भ्रमण किया

चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शुक्रवार को चंपावत जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में दिन भर की व्यस्तता के बाद लोहाघाट में वन आच्छादित प्रकृति की गोद में स्थित अद्वैत आश्रम मायावती में पहुंचे। यह वही दिव्य स्थल है जहां महामनीषी स्वामी विवेकानंद जी ने प्रवास किया था। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस स्थान पर ध्यान भी किया।
अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने यहां तपस्या की थी, यह स्थान हम लोगो के लिए पूज्य स्थान है, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आश्रम हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह ध्यान, शांति, अध्यात्म का केंद्र है।

Related Articles

Back to top button