News UpdatePoliticsUttarakhand

सुशील राठी उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांगे्रस के अध्यक्ष डाॅ. उदयराज द्वारा सुशील राठी को उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांगे्रस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सुशील राठी के उत्तराखण्ड असंगठित कामगार कर्मचारी कांगे्रस का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। करन माहरा ने कहा है कि इससे पूर्व  सुशील राठी ने किसान कांगे्रस अध्यक्ष के रूप मे पार्टी के लिए काफी काम किया है। उनके अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से कांगे्रस पार्टी को मिलेगा।

     इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सुशील राठी से अपेक्षा की है कि वह अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए असंगठित कामगारध्कर्मचारियों को संगठित करने के लिए काम करेंगे। इस असवर पर उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर, सचिन गुप्ता, लवी त्यागी, हेमेन्द्र चैधरी आदि ने भी उन्हें बधाई एंव शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button