News UpdateUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को जनपद उधमंिसहनगर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल को हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादस से विचार-विमर्श के उपरान्त उक्त दोनों प्रभारियों के प्रभार वाले जनपदों में परिवर्तन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को हरिद्वार जनपद तथा महेन्द्र सिंह पाल को उधमसिंहनगर जनपद का प्रभारी बनाया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि रणजीत रावत को महेन्द्र सिंह पाल के स्थान पर जनपद हरिद्वार तथा महेन्द्र सिंह पाल को रणजीत रावत के स्थान पर उधमंिसहनगर का प्रभारी उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे उपरोक्तानुसार अपने प्रभार वाले जनपद के कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button