AdministrationcrimeNews UpdateUttarakhand
एसएसपी दून के नेतृत्व में फिर विश्वास की कसौटी पर खरी उतरी दून पुलिस

देहरादून। दिनांक -07/09/2025 को वादी गोपाल निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर ने थाना विकासनगर में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें कोतवाली विकासनगर द्वारा युवती की तलाश की जा रही थी। किन्तु दौराने जांच गुमशुदा के पिता द्वारा दिनांक 12/09/2025 को पुनः थाने पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी पुत्री उम्र 22 वर्ष को शहबाज निवासी ग्राम ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून काफी समय से परेशान कर रहा था तथा उनके द्वारा शहबाज़ पर अपनी पुत्री को जान से मारने की नियत से बहला फुसलाकर ले जाकर गायब किये जाने का शक जताया गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना विकासनगर में विपक्षी सहबाज के विरुद्ध मु0अ0सं0 261/2025 धारा -140(1) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विवेक भंडारी के सुपुर्द की गई।
विवेचना के दौरान गुमशुदा की सी0डी0आर0, सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन /विश्लेशषण किया गया तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक -12/9/2025 को संदिग्ध शहबाज निवासी ढकरानी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त शहबाज द्वारा बताया गया कि वह अपहर्ता को जानता था तथा उसके द्वारा उस पर शारिरीक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया था किन्तु जब उसके द्वारा मना किया तो उसने ढकरानी निवासी अपने दोस्त फैजान व एक अन्य विधि विवादित किशोर के साथ मिलकर दिनांक 07/09/2025 को अपहर्ता को मारने की नियत से बहला फुसलाकर उसके घर जीवनगढ से ले जाकर कुल्हाल क्षेत्र में गला घोंटकर हत्या करना तथा शव को शक्ति नहर में फेकना बताया गया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 103/238/61(1)BNS की बढोतरी की गई, तथा अभियोग की विवेचना व०उ०नि० शिशुपाल राणा के सुपुर्द की गई। अभियुक्त शाहबाज को पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दिनांक -24/9/2025 को पुलिस द्वारा अभियुक्त शाहबाज का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया, जिसमें अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से अपहर्ता की चुन्नी बरामद की गई तथा दिनांक -27/09/2025 को घटना में सम्मिलित अभियुक्त फैजान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के अन्य साथी विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बरामद की गई।




