News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति से की स्पीकर से भेंट

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पितांबर प्रसाद ध्यानी ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके बैराज स्थित कैंप कार्यालय में  भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पीजी कॉलेज ऋषिकेश में स्थापित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर कुलपति से वार्ता की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खास तौर पर पीजी कॉलेज ऋषिकेश में विश्वविद्यालय द्वारा पहले की अपेक्षा इस सत्र में विभिन्न संकाय में सीटें घटाए जाने संबंधी विषय पर कुलपति से जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस की  स्थापना पीजी कॉलेज ऋषिकेश में इसलिए की गई थी कि यहां पर सीटों की संख्या बढ़ाई जाए परंतु सीटों की संख्या बढ़ने की बजाए घटाई जा रही है जो कि सही नहीं है।
——————————————————–

Related Articles

Back to top button