Uncategorized

श्रीलंका ने पहले मैच में भारत को पांच विकेट से हराया

शिखर धवन की कॅरियर की सर्वोच्च पारी आखिर में बेकार चली गयी और भारत को कुसाल परेरा के धमाकेदार अर्धशतक के कारण त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में आज यहां मेजबान श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी।

धवन ने 49 गेंदों पर छह छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 90 रन बनाये जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में आज टी -20 ट्री सीरीज़ का पहला मैच खेला गया।

श्रीलंका के राजनीतिक हालात को देखते हुए स्टेडियम के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इससे पहले श्रीलंका में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए वहां अगले 10 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

आपातकाल लगाने के पीछे वहां मुसलमान और बौद्ध समुदाय के बीच चल रहे तनाव को बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button