AdministrationcrimeUttarakhand

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड का संगठित अपराधियो पर वार

अल्मोड़ा/देहरादून। आज सांय उत्तराखंड टास्क फोर्स और अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अल्मोड़ा जेल में सर्च आपरेशन  किया गया। अब तक की कार्यवाही में 03 मोबाइल फ़ोन,04 सिम,एक लाख उनतीस हज़ार कैश,मादक पदार्थ आदि बरामद  हुए। जेल के एक कर्मचारी को भी पूछताश के लिए  हिरासत में लिया गया,अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।  इसी कड़ी में गैंग के लिए बिहार से आये 02 शूटर भी हरिद्वार में हथियार के साथ पकड़े गए,  एक अन्य गैंग का सदस्य भी बहादराबाद के पास हथियार के साथ स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने पकड़ा।  रेकी कर के सूचना उपलध कराने और बदमाशो को शरण आदि दिलाने में मंगलोर से एक अभियुक्त को भी लिया गया हिरासत में।
       *एक्सटॉर्शन के लिए हमले की तैयारी थी गैंग की,अभियुक्तों अभी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button