UncategorizedUttarakhand

‘‘वी मार्ट’’ ने दून में खोला अपना दूसरा स्टोर

देहरादून। ‘‘वी मार्ट’’ ने आज रायपुर रोड़ ब्राईट लेंड स्कूल के पास, डालनवाला, देहरादून में दूसरा व उत्तराखण्ड में 7वां स्टोर खोला। इस अवसर पर ‘‘वी मार्ट’’ के उपाध्यक्ष स्नेहल शाह ने बताया कि उनका यह शोरूम पूर्णतः वातानुकूलित है तथा लोगों की पसंद के हिसाब से यहां हर प्रकार के डिजाईन के उत्तम क्वालिटी के कपड़े उपलब्ध हैं। ‘‘वी मार्ट’’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेहल शाह ने बताया कि ‘‘वी मार्ट’’ ने अपना पहला स्टोर 2003 में अहमदाबाद में खोला था आज उनके 149 शहरों में 177 स्टोर हैं, जो कि 14लाख वर्ग फुट से अधिक रिटेल स्पेस को कवर करते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने इन स्टोर्स में लगभग 80 हजार प्रकार के आईटम्स रखते हैं जिसमें एफ0एम0सी0जी0 के आईटम्स भी होते हैं जो कि इस स्टोर में भी बहुत जल्द उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों के पैसे की पूरी कीमत उपलब्ध कराना है आज ‘‘वी मार्ट’’ फैशन और परिवार की जरूरतों के लिये पसंदीदा खरीदारी गंतव्य बन गया है। हमें विश्वास है कि यह नया स्टोर ग्राहकों को उनके पैसे के लिये सही मूल्य प्रदान करेगा जिससे ‘‘वी मार्ट’’ को देशव्यापी स्तर पर लाखों परिवारों के साथ अपना सम्बंध स्थापित करने में मद्द मिलेगी।
‘‘वी मार्ट’’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा कि हमें देहरादून में हमारे दूसरे स्टोर लाॅंच की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, उत्तराखण्ड में मौजूद हमारे सभी स्टोर्स को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही हमें देहरादून में अपना दूसरा स्टोर खोलने की प्रेरणा मिली। और शीघ्र ही हम उत्तराखण्ड के अन्य शहरों में भी अपने स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। चूंकि ‘‘वी मार्ट’’ अपने ग्राहकों को कई लुभावनें आफर दे रहा है जिसमें हमने एक स्लोगन भी दिया है ‘‘वी मार्ट जहां फैशन वहां’’ अपने इस नये स्टोर खुलने की खुशी में हम ‘‘वी मार्ट’’ बम्पर और लक्की ड्रा के अलावा अपने ग्राहकों को आकर्षक पेशकश भी दे रहे हैं। यहां ग्राहकों को अत्याधुनिक डिजाईन वाले फैशन परिधान किफायती कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button