News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

138 प्रवासियों को स्वास्थ्य जांच के बाद क्वारेंटीन किया गया

देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 74 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 47 ली दुध विक्रय किया गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 138 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 157 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 80 व्यक्ति पंहुचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 182 तथा काठगोदाम हेतु 142 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 30 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button