श्री सनातन धर्म मंदिर समिति के सदस्यों ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

देहरादून। आज राजधानी देहरादून के नेहरू कालोनी में स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में वहां के सदस्यों व मंदिर में आने वाले भक्तों के द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर वर व वधु पक्ष को गृहस्थी का सामान जैसे बैड, ड्रेसिंग टेबल, आलमारी,सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, कपड़े, जेवर इत्यादि जो भी जरूरत का सामान होता है दहेज के रूप में दिया गया व बारातियों का स्वागत व सभी के लिये भोजन आदि की व्यवस्था भी मंदिर समिति की ओर से ही की गयी। एस0डी0 न्यूज के संवाददाता ने मंदिर समिति के सदस्यों से इस प्रकार के विवाह आयोजन को लेकर वार्ता की और जानने की कोशिश की किस प्रकार कोई निर्धन माता पिता अपनी पुत्री का विवाह मंदिर समिति की मद्दद से कर सकते हैं और उसके लिये उनके द्वारा क्या क्या औपचारिकताएं पूर्ण करनी होती हैं, इस विषय पर मंदिर समिति के सदस्यों ने क्या जवाब दिया इस प्रकार के विवाह सम्पन्’न कराने के लिये क्या क्या औपचारिकताएंपूर्ण की जाती हैं जानने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-
इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर के प्रधान शिव कुमार, वी0के0 छतवाल, एस0के0 मित्तल, कमल ओबराय, दत्ताजी, प्रदीप सोनी, नीरज त्यागी, डा0 आर0एस0 त्यागी, बिजेन्द्रसिंह, रोहित रामपाल इत्यादि के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।



