Uttarakhand

श्री श्री बालाजी सेवा समिति रजिस्टर्ड देहरादून द्वारा किया गया राशन का वितरण*

देहरादून।  आज दिनांक 11 अप्रैल 2021  दिन रविवार को श्री श्री बालाजी सेवा समिति के कैंप कार्यालय  59बी, देहराखास, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून पर समिति के 50 बंधे हुए दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं जरूरतमंद परिवारों को जिन्हें लगभग 2 सालों से समिति महीने का राशन उपलब्ध करा रही है, इसी श्रंखला में कैंप कार्यालय पर उन परिवारों को अप्रैल महीने का राशन वितरण किया गया !

                 कार्यक्रम में  श्री पवन अग्रवाल क्षेत्र के पार्षद श्री आलोक,  समिति के मुख्य संरक्षक श्री कुलभूषण अग्रवाल, श्री दिनेश सी. गोयल, लच्छु गुप्ता, सचिन गुप्ता, अध्यक्ष श्री अखिलेश अग्रवाल, श्री उमाशंकर रघुवंशी, रामपाल धीमान, विजय बिष्ट अजय गोयल सभी उपस्थित रहे!
    विशेष आभार  .. श्री रवि सूद, हर्षित गर्ग, शौर्य गुप्ता, ऋषभ सिंघल, गोपाल गर्ग, कला देवी. आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button