Uttarakhand

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 20/03/2021 को एक महिला द्वारा थाना कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून पर उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर देकर बताया कि प्रतिवादी गब्बर सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम अंबाडी थाना विकास नगर देहरादून द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं व उसके परिवार वालों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है, वादिनी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून पर तत्काल धारा 376/504/506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है! अभियोग में नामजद अभियुक्त गब्बर सिंह रावत एवं उसके भाई अमर सिंह रावत की गिरफ्तारी हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर* द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर ब्रीफ कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित कर क्षेत्र में रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अभियोग में नामजद अभियुक्त गब्बर सिंह रावत को दिनांक 21/03/2021 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है*  अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्त अमर सिंह रावत की गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा लगातार प्रयास  किए जा रहे हैं।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
======================
   गब्बर सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम अंबाडी थाना विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष

Related Articles

Back to top button