News UpdateUttarakhand

सीवर लाईन चैक होने से क्षेत्रवासियों में रोष

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कालोनी56 अस्पताल वाली गली में कई दिनों से सीवर चैक हो रखा है लेकिन सम्बन्धित विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव अभय दीपक ने बताया कि उक्त सीवर लाईन आयदिन चैक होती रहती है कर्मचारी उसे ठीक करते हैं और कुछ दिन बाद वह पुनःचैक हो जाता है जिस कारण मौहल्ले व उधर से गुजरने वाले लोागें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीवर से काफी दुर्गन्ध फैलती रहती है जिस कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है गर्मी के कारण संक्रामक रोग फैलने का भय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों की मांग है जल्द से जल्द सीवर लाईन को ठीक किया जाये नहीं तो क्षेत्रवासियों को आन्दोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button