Uttarakhand

मकान की छत गिरने से गोशाला में बंधे सात मवेशी दबे

पिथौरागढ़ : विकासखंड मुख्यालय कनालीछीना के बस स्टैंड के निकट स्थित एक मकान की छत गिर गई। इससे नीचे के तल में स्थित गोशाला में बंधे सात मवेशी दब गए। गनीमत यह रही की मकान में घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

रघुवीर सिंह के मकान की छत पत्थरों की स्लेट की थी। छत के गिरते ही मकान के पहली मंजिल का फर्श मलबे के भार से टूटा। इसके बाद यह निचले तल पर आ गिरा।

निचले तल पर गोशाला में सात मवेशी बंधे थे। इसमें दो भैस, चार बकरियां और एक बैल मलबे में दब गए। आसपास के लोगो ने बचाव कार्य चलाकर जानवरो को जिंदा मलबे से बाहर निकाला। इससे जानवरों को चोट आई हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर के लोग मकान से सटे रसोईघर में खाना खा रहे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

Related Articles

Back to top button