PoliticsUttarakhand

सेवादल के संस्थापक डॉ एन. एस. हार्डिकर जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओ ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कोरोना मुक्ति की कामना की

हरिद्वार ( लक्सर )। कांग्रेस सेवादल कार्यालय लक्सर पर सेवादल के संस्थापक डॉ एन. एस. हार्डिकर जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओ ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से कोरोना मुक्ति की कामना की हैं तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी , जिला अध्यक्ष इलम चन्द चौहान ने साथियों सहित हार्डिकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये लोगो से बड़े स्तर पर मास्क अपनाने की अपील की हैं , इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि राज्य प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह जी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल राज्य भर में मास्क वितरण का काम अगले सप्ताह से शुरू करेगा ।
     इस मौके पर आज ही कांग्रेस सेवादल की और से सीमली निवासी गरीब 72 वर्षीय वृद्ध बीरू के 38 वर्षीय बेटे हरेन्द्र कश्यप के ईलाज के लिये पांच हजार रुपये उसके घर जाकर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा की उपस्थिति में दिए गये , कार्यक्रम में शुभ्र रस्तौगी , राहुल गर्ग ,आर्यन राठौर , कमल सैनी , अर्जुन चौहान, डोनु पंडित आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button