Uttarakhand

भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया ने आम आदमी पार्टी की सदयता ग्रहण की

देहरादून। भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया ने आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ के समक्ष आधिकारिक रूप से पार्टी की सदयता ग्रहण की है। राजू सिंह ज्वालापुर विधानसभा से 2012 का चुनाव लड़ चुके हैं और रमाबाई अम्बेडकर महासभा के मंच पर जनहित में अनेक आंदोलन , जागरूकता अभियान व प्रदर्शन करते आये हैं। समर्थकों के साथ आप में शामिल होते हुए राजू सिंह विराटिया ने कहा की वे अरविंद केजरीवाल जी की विचारधारा व ईमानदारी से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा की इस समय देश और उत्तराखण्ड प्रदेश को अच्छे स्कूल, अस्पताल और भ्रष्टाचार से मुक्ति की ज़रूरत है जो केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। सदस्यता ग्रहण करते हुए राजू सिंह ने अपने समर्थकों व पदाधिकारियों के साथ “आप” प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़  को अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर भी भेंट की।
      शारिक अफ़रोज़ ने बताया की राजु सिंह विराटिया के आने से आप के संगठन की ताक़त और बढ़ेगी, उन्होंने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया , प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ , राजू सिंह विराटिया को सदस्यता ग्रहण कराई। शारिक ने कहा की राजू सिंह विराटिया ने भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा संगठन के आम आदमी पार्टी से विलय का प्रपोजल भी दिया है और बहुत जल्द राजू सिंह विराटिया को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। फिलहाल राजू सिंह ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी ली है जिसके लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने हरि झंडी दी , व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर राजू सिंह को शुभकामनाएं दी गयी। रुड़की क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह की उपस्थिति में राकेश कुमार समेत राजू सिंह विराटिया के अनेको समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button