News UpdateUttarakhand

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंत्री जोशी से की मुलाकात

पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे है।
मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार/सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बबली कोरंगा, राधा पांडे, सुषमा, ममता, उषा यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button