News UpdateUttarakhand

एचआरडीए के अधिकारियों ने दो अवैध काॅलोनियों को किया सीज

हरिद्वार। एचआरडीए के अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार को आन्नेकी हेतमपुर में दो अवैध कॉलोनियों को सीज कर दिया है। एचआरडीए के अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी ने बताया कि आन्नेकी हेतमपुर में राजवीर सिंह की ओर से की जा रही अवैध प्लॉटिंग और इंद्रजीत अरोड़ा की ओर से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सीज कर दिया गया है। दोनों ही व्यक्तियों द्वारा एचआरडीए से नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस दौरान एचआरडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पवार, अवर अभियंता आकाश जगूड़ी आदि मौजूद रहे।?

Related Articles

Back to top button