Uncategorized

शौच के लिए गए युवक को तेंदुए ने बनाया निवाला

रायवाला (देहरादून) : रायवाला गांव में आदमखोर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के शौच के लिए गए रायवाला गांव निवासी एक युवक सुनील (28 वर्ष) पुत्र खेम सिंह को तेंदुए ने निवाला बना दिया।

घटना आज सुबह करीब छह बजे की है। गांव मे इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में एक ही महीने के अंदर तेंदुए के जानलेवा हमले की यह तीसरी घटना है।

Related Articles

Back to top button