News UpdateUttarakhand

एसडीएम ने आरोग्यम फ्लैट्स का निरीक्षण किया

हरिद्वार। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कई अधिकारियों के साथ पतंजलि के निकट बने आरोग्यम फ्लैट्स के ब्लॉक एस-1 व ब्लॉक-2 का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोग्यम फ्लैट्स के ब्लॉक एस-1 व ब्लॉक-2 में निर्मित फ्लेट्स के निर्माण के संबंध में वस्तुस्थिति के अवगत कराए जाने के लिए आदेशित किया था। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग सहित, याचिका कर्ता व बिल्डर उपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में जो चीजें सामने आई है, उनके विषय में हाईकोर्ट को अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button